कायस्थ समाज के नेताओं का किया सम्मान

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ एवं पुरुष प्रकोष्ठ की ओर से कायस्थ जनरल सभा प्रताप स्कूल के प्रांगण में लाचू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आरएल माथुर, कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर एवं सचिव पंकज माथुर का स्वागत समारोह रखा गया।
पिछले दिनों लाचू कॉलेज में कर्मचारियों के वेतन को लेकर जो समस्याएं उत्पन्न हुई उसे सुलझाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा। इसके लिए संपूर्ण कायस्थ समाज ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पुरुष अध्यक्ष कवींद्र ने किया। कार्यक्रम में गिरीश माथुर, विमल रूप राय, निमेष माथुर,उमेश माथुर, विनीश माथुर, ओमकार वर्मा, मनीष माथुर, डॉली माथुर, मनिता माथुर, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, आशा माथुर, शीला माथुर उपस्थित रहे। वही प्रो मुकेश उपाध्याय, डॉ प्रभात माथुर, डॉ नीरज माथुर, डॉ देशराज शर्मा,डॉ कपिल गहलोत, डॉ धीरज सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा भुवन माथुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button