रक्तदान शिविर में 41 युवाओं ने रक्तदान किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मारवाड़ शेख सैय्यद मुगल पठान जिला विकास समिति के तत्वावधान में हज हाउस जोधपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 41 युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया।
संयोजक अध्यक्ष नदीम बक्श ने जानकारी देते हुए बताया कि हज हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर कुंती परिहार और उस्ताद हमीम बक्श व विशिष्ठ अतिथि उप महापौर करीम जॉनी, पार्षद शाहबाज खान, इरफान बेली, मो. जावेद, शाहिना परवीन, शेर मोहम्मद, छोटू उस्ताद, प्रोफेसर अय्यूब खान, हबीब रहमान, सिकंदर खान सहित कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशंसा-पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में एम्स, एमडीएमएच और उम्मेद हॉस्पिटल की मेडिकल टीमों द्वारा सेवाए प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुन्ती परिहार ने कहा कि रक्तदान से बढक़र कोई पुण्य कार्य नहीं है। वहीं नदीम बक्श ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हुए अस्पतालों में रक्त की कमी पूरी करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।