नि:शुल्क जांच शिविर में 195 मरीज लाभान्वित
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कमला नेहरू नगर स्थित माई ख़दीजा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, सिन्धी मेहर समाज विकास समिति (नोहरा कमेटी) एवं सिन्धी मेहर युवा समाज कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दल्ले खां की चक्की मसूरिया सिन्धियों का बास स्थित मेहर न्याति नोहरा में एक नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
सिन्धी मेहर समाज अध्यक्ष दिलावर खान ने बताया कि मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के विशेष सहयोग से संचालित हुये इस कैम्प में सामान्य बीमारी, स्त्री रोग, शिशु रोग, मौसमी बीमारी, पुरानी व जटिल बीमारियों के करीब 195 मरीज लाभान्वित हुये। सभी को नि:शुल्क दवाइयां, शुगर, ईसीजी, बीपी सहित सभी जांच फ्री उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ कैलाश आसेरी, डॉ नासिर मोहम्मद, डॉ मिन्हाज, डॉ अस्मा मेहर, डॉ गुलनाज शेख, डॉ असद सोलंकी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
कैम्प संयोजक इमरान बागानी सौदागर ने बताया कि इस मौके पर सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं सीईओ मोहम्मद अतीक ने बतौर मुख्य अतिथि कैम्प के सफल संचालन के लिए मुबारकबाद देते हुए शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में जनहित स्तर पर और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मोहम्मद अतीक का सिन्धी समाज की ओर से सम्मान भी किया गया।
कैम्प की सफलता में मुख्य रूप से पार्षद शहाबुद्दीन वार्ड नम्बर 24, नोहरा कमेटी के अध्यक्ष अख्तर खान, अकरम भाई, मोईनुद्दीन बागानी, मोबिन खान, रउफ बागानी, लियाकत खान, फिरोज खान, नदीम गुड्डू, अजमाल खान, सोहेल खान, अमजद खान, अकरम खान मसूरिया, मेहर समाज यूथ अध्यक्ष इमरान सौदागर .सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।