बाल विवाह रोकथाम अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में बाल विवाह रोकथाम अभियान पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार कार्यक्रम में डॉ.सूर्य प्रकाश पारीक अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग सिरोही राजेंद्र कुमार पुरोहित, बाल कल्याण समिति सिरोही की सदस्या श्रीमती शशि कला मरडिया, अधिवक्ता उमा राम देवासी लूणोल तथा प्रताप सिंह नून का आथित्य रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती शशि कला मीडिया ने बताया कि शिक्षा तथा सजगता से सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगा सकते है। अधिवक्ता उमाराम देवासी सदस्य बाल कल्याण समिति सिरोही ने बाल अधिकार संरक्षण के कानूनों की जानकारी कराई। राजेंद्र कुमार पुरोहित सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृति योजनाओं की जानकारी के साथ बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी। अपर जिला न्यायधीश डां.सूर्य प्रकाश पारीक ने बालिकाओं को बाल अधिकार, बालिकाओं के सामाजिक उत्तरदायित्व, बालिका जागरुकता व बाल अपराध संरक्षण के कानूनों की जानकारी दी। व्यवस्था सहयोगी गोपालसिंह राव ने रामायण, महाभारत काल में नारियों की आदर्श स्थिति पर प्रकाश डाला। मुगल आक्रांताओं के अनैतिक आचरण तथा ब्रिटिश शासक काल में भारतीयों के शोषण से सामाजिक कुरीतियों की बाढ आई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा सिरोही के योगेश कुमार माली, सुखराम चौधरी, वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार कोठारी, श्रीमती इंद्रा खत्री, अनीता चव्हाण, सुमन कुमारी, व्याख्याता भंवर सिंह राठौड़, महेंद्र कुमार प्रजापत, विजयलक्ष्मी, विधिक सेवा प्रभारी श्रीमती जया दवे, दिनेश कुमार सुथार, रमेश कुमार मेघवाल, कीर्ति कुमार सोलंकी, शेफाली सिंह सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक संस्था प्रधान शीतल कुमार मारू ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन गोपाल सिंह गांव ने किया।