राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति के तत्वाधान में प्रदेश के सैकड़ों
जोधपुर। बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज के 550 पदांे पर शीघ्र विज्ञप्ति जारी करवाने एवं नियुक्तियां दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश आयुष नर्सेज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सात अप्रेल को अजमेर कूच करेंगे। कोरोना गाइडलाइन एडवाइजरी की पालना करते हुए प्रदर्शनकारी नर्सेज नेता सफेद गणवेश में रहेंगे।
राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति के प्रदेश मुख्य समन्वयक एवं प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान आयुष अनुसूचित जाति/जनजाति नर्सेज एसोसिएशन के चम्पालाल घारू, समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक विनोदीलाल शर्मा, समन्वय समिति के प्रदेश सह-संयोजक रोहिताश्व कुमार मीणा के अनुसार समन्वय समिति के प्रदेश मीडिया चेयरपर्सन एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने आयुर्वेद बेरोजगार नर्सेज के 550 पदों पर लगभग 5 माह पूर्व ही वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी थी। लेकिन अब तक इन पदों के लिये विज्ञप्ति जारी नहीं की जा रही है, जिससे प्रदेश के सैकड़ों आयुर्वेद बेरोजगार नर्सेज को शीघ्र विज्ञप्ति जारी करवाने एवं इन 550 पदों पर नियुक्तियां दिलाने को लेकर 25 फरवरी से लगातार 37 दिनों से निदेशालय आयुर्वेद विभाग, अजमेर के समक्ष मजबूर होकर धरना, प्रदर्शन एवं आन्दोलन करना पड़ रहा है। आयुर्वेद विभाग एवं राज्य सरकार की घोर लापरवाही का खामियाजा आयुर्वेद बेरोजगार नर्सेज को भुगतना पड़ रहा है। इस घोर लापरवाही एवं लचर कार्यप्रणाली से प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज में तीव्र आक्रोश एवं मायूसी हैं। जबकि इसी आयुर्वेद विभाग में 450 चिकित्सकों के पदों पर नियुक्तियां प्रदान करने की कवायद पूर्ण होने की कगार पर हैं। प्रदेश में इस दोहरी नीति से त्रस्त होकर बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज को अपनी वाजिब मांगों के लिये आन्दोलन के रास्ते को अख्तियार करना पड़ रहा है।
प्रदेश आयुष नर्सेज संगठनों में तीव्र आक्रोश
प्रदेश के विभिन्न आयुष नर्सेज संगठन 7 अप्रेल को निदेशालय आयुर्वेद विभाग अजमेर का घेराव करते हुए एक दिवसीय महापड़ाव डालकर बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज के आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान करेंगे। प्रदेश आयुष नर्सेज संगठनों के नर्सेज नेता 7 अप्रेल को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सैकड़ों की तादाद में अजमेर आन्दोलन स्थल पर डेरा डालकर व्यापक समर्थन प्रदान करेंगे।
समर्थन में लाभबंद हुए संगठन
राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति प्रदेश मुख्य समन्वयक चम्पालाल घारू, प्रदेश संयोजक विनोदीलाल शर्मा, राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन राज्याध्यक्ष भैराराम चैधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम नवल, अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ प्रदेशाध्यक्ष छीतरमल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशचन्द मांण्डैया, राजस्थान आयुष विभागीय नर्सेज महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा, राजस्थान आयुष अनुसूचित जाति/जनजाति प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल घारू, प्रदेश संरक्षक भगवानसिंह बलिदानी, सुरेश मीणा, नर्सेज एसोसिएशन राजस्थान बेरोजगार आयुष नर्सेज महासंघ, प्रदेशाध्यक्ष, गौरव भारद्वाज, राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज महासंघ प्रदेशाध्यक्ष गीतेश्वर गौड़, राजस्थान आयुष आयुर्वेद बी.एस.सी. नर्सिंग एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष बिशन गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष कविन्द्र माहेश्वर सहित विभिन्न आयुष नर्सेज संगठनों को बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज को समर्थन रहेगा। बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ने 26 मार्च को आंदोलन की भावी रणनीति को लेकर प्रदेश बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें प्रदेश भ्कार्यकारी अध्यक्ष दानसिंह मयंक भरतपुर, बारा प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमिता बाला, प्रदेश कार्यालय मंत्री अजीत कुमार मीना दौसा, प्रदेश महासचिव विकास कुमार मेघवाल झूझंनू, प्रदेश प्रवक्ता शिवराजसिंह चुरू, प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश मीडिया चेयरपर्सन को बनाया गया।
मुख्य मांगों के निराकरण को लेकर करेंगे वार्ता
आयुष नर्सेज के विभिन्न संगठन बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज के 550 पदों पर शीघ्र विज्ञप्ति जारी करवाने एवं नियुक्तियां दिलाने, वर्ष 2013 के 1005 पदों को पुनः सृजित करवाकर नियुक्तिया दिलाने, सेवारत आयुर्वे नर्सेज की पदोन्नति (डीपीसी) के उपरान्त 200 रिक्त पदों पर नियुुक्तियां दिलाने, आयुष नर्सेज की वेतन विसंगति का निराकरण करवाने एवं सामंत कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करवाने, आयुष नर्सेज का कैडर रिव्यू करवाने, मेडिकल नर्सेज के समान आयुष नर्सेज को वेतन भत्ते दिलाने, आयुष नर्सेज का ग्रामीण कैडर समाप्त करवाने, आयुष नर्सेज का पदनाम नर्सिंग आॅफिसर करवाने, आयुष चिकित्सालयों/औषधालयों के आपीडी समय को पूर्ववत्त करवाते हुए दोपहर बारह बजे से एक बजे तक के लंच टाइम (मध्यांतर) को विलोपित करवाने, आयुष नर्सेज को मेडिकल नर्सेज को कोविड-19 की सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए 2500 रूपए प्रोत्साहन राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण करवाने को लेकर वार्ता करेंगे। राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति के प्रदेश मुख्य समन्वयक चम्पालाल धारू के नेतृत्व में बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज के 550 पदों पर
शीघ्र विज्ञप्ति जारी करवाने एवं नियुक्तियां दिलाने को लेकर 8 अपे्रल को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्तर पर वार्ता करने की कवायद की जाएगी।
इन समस्त संगठनों की भागीदारी में होगी सफल वार्ता सम्पन्न
राजस्थान आयुष नर्सेज समन्वय समिति के प्रत्याशी देगे समर्थन
1. प्रदेश मुख्य समन्वयक चम्पलाल घारू, जोधपुर
2. प्रदेश संयोजक – विनोदीलाल शर्मा, जयपुर
3. विनोद कुमार शर्मा होम्यो/यूनानी, जयपुर।
4. नरेन्द्र कुमार सिंघल, शेखावटी, झूंझनू प्रदेश बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज युवा नेता
5. लोकेश मीणा सवाई माधोपुर, प्रदेश बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज युवा नेता
6. बन्टू कुमार धौलपुर प्रदेश बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज युवा नेता
आंदोलनकारी की तबीयत बिगड़ी
अजमेर में चल रहे आंदोलन के 37वें दिन दो अप्रेल को आन्दोलन स्थल पर विकास कुमार मेघवाल झूझनू की तबीयत बिगड़ी गई।