विधानसभा पर महारैली के रूप में होगा ग्राम विकास अधिकारी संघ का आंदोलन
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ विगत 20 मार्च से अपनी मांग पत्रांे की मांगों को पूर्ण करने के लिए सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत कर रह है, लेकिन विभाग की ओर से संघ की महत्वपूर्ण मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। संघ ने अपनी मांगों पर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए गत 30 जनवरी से 27 फरवरी तक चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन किया। सत्याग्रह आंदोलन के बाद भी सरकार द्वारा संगठन की महत्वूर्ण मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई, जिससे व्यथित होकर ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा सत्याग्रह आंदोलन को आगे बढाते हुए न आमजन का काम रोकेंगे न ही सरकार का काम बाधिक करेंगे। इसी के तहत 1 मार्च से प्रदेश के समस्त ग्राम विकास अधिकारी सफेद पट्टी व सफेद मास्क बांधकर कार्य कर रहे है। उक्त मांगों को लेकर 3 मार्च को जिलाध्यक्ष जोगेश टेलर के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मुख्यमंत्री अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायती राज के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की मशीन लगाने का ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन के तहत् 6 मार्च को दायित्व अभियान फेसबुक एवं टवीट्र के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी पद का महत्व एवं दायित्व बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा। 10 मार्च को ग्राम विकास अधिकारी संघ के सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की सूची ब्लॉक स्तर से मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री एवं समस्त जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन अधिकारियों को सौंपी जाएगी। यदि सरकार फिर भी संवर्ग की मांगों पर आदेश जारी नहीं करते है कि प्रदेश के समस्त ग्राम विकास अधिकारी 17 मार्च को विधान सभा पर महारैली व प्रदेश स्तरीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जोगेश टेलर, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणलाल राणा, महामंत्री वीसाराम सुथार, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रवण विश्नोई, कोषाध्यक्ष चंदुलाल, फाऊलाल सुथार, राकेश खत्री, चम्पत प्रजापत, भारताराम, भरत नागर, भरत घांची, सीमा आढ़ा, संतरा मीणा, प्रशांत कुमार, सोहनलाल समेत ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।