सिरोही क्रिकेट टीम ने पाली क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। सिरोही भीलवाड़ा में आयोजित डूंगरपुर शील्ड 19 आयु वर्ग के प्रतियोगिता में सिरोही जिला क्रिकेट संघ के टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पाली टीम को 4 विकेट से हराया। पाली क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 253 रन का स्कोर बनाया, जवाब में सिरोही क्रिकेट टीम ने 44 ओवर 3 बोल में 6 विकेट खोकर 254 रन का स्कोर बनाकर विजयश्री प्राप्त की। सिरोही क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ध्रुव परमार ने 50 रन 74 बॉल पर खेलकर बढ़ाया। वहीं राजकुमार ने 25 बॉल पर 36 रन का स्कोर बनाया। कुशाल ने 80 बॉल पर 49रन का स्कोर खड़ा किया। शुभम ने 40 बॉल पर 22 रन स्कोर, प्रीतम शर्मा ने 32 बॉल में 37 रन बनाया। वहीं सिरोही टीम सिरोही क्रिकेट टीम के ध्रुव परमार ने 10 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिया। वहीं निखिल शर्मा ने 9 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट, राजकुमार ने 5 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। भावेश एवं कुशल ने एक-एक विकेट लिया। टीम को प्रशिक्षण के रूप में सिरोही क्रिकेट टीम के कोच शैतान सरूप मीणा, दल प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़, सहायक प्रभारी के रूप में भरत धवल टीम के साथ है। सिरोही क्रिकेट टीम अगला मैच जोधपुर से खेलेंगी। सिरोही टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सिरोही जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, अशोक गहलोत, मीडिया प्रभारी रंजी स्मिथ, गुलजार खान, मदन रावल, गोविंद सिंह देवड़ा, दिलकश खान, बलवीर सिंह पंजाबी तथा नासिर, महेंद्र कुमार, तथास्तु शर्मा ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी।