एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से युवाओं ने मुंह मोड़ा, फ्लॉप शो: गोपाल माली

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा नेता वर्तमान पार्षद गोपाल माली ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के सिरोही दौरे को फ्लॉप शो बताते हुए आरोप लगाया कि जिले के युवाओं ने उनके दौरे से मुंह मोडा और केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इर्द-गिर्द उनका दौरा सिमटकर रह गया। युवा नेता गोपाल माली ने अभिषेक चौधरी पर सवाल दागते हुए कहा कि यह बताएं कि विगत 6 वर्षों से सिरोही महाविधालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई संगठन का क्या प्रदर्शन रहा है वे इस पर चुप्पी क्यों साधे रहे। सिरोही में छात्र युवा शक्ति द्वारा एनएससीआई को लंबे समय से खदेड़े जाने और कांग्रेस समर्थित इनके संगठन से छात्रों के मुंह मोड़ने पर तीखा सवाल करते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्रों की आवाज उठाने के बजाय कांग्रेस के लिए राजनीति कर रहा है। माली ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छात्रों की समस्याओं का निस्तारण करने की बजाय एनएसयूआई नेता किसान आंदोलन में बेवजह कूद रहे हैं जबकि प्रदेश का युवा कांग्रेस के चुनावी वादे बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के वादे से त्रस्त है। आज छात्र राज्य कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान है। माली ने कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग करके एनएचआई प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में भारी भरकम पुलिस बल लगाना निंदनीय है जबकि प्रदेश एवं जिले की कानून व्यवस्था लचर बनी हुई है। प्रशासन ने जिस पर प्रकार इनके नेताओं के दौरे में पलक पावडे बिछाए वो शर्मनाक जिसकी वो घोर निंदा करते है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button