राधारानी गौशाला में 11 सौ किलो लापसी का वितरण
जोधपुर। मातेश्वरी सेवा संघ की और से कोरोना विश्वव्यापी महामारी में गौ माता की सेवा के लिए लगभग 11 सौ किलो की लापसी माता कुंड मंदिर में बनाई गई।
संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने बताया कि पंथेश्वर स्थित राधारानी गौशाला में लापसी का वितरण किया गया। संघ संरक्षक रमेश घोष, उत्तर वार्ड नंबर 19 की पार्षद कुसुमलता देवडा, सुरेन्द्र देवडा, चंद्रसेन हेड़ाउ, अविनाश बोराणा, पुरुषोत्तम सोनी, विकास राजपुरोहित, गोपाल सोनी, अनिल कट्टा, जितेंद्र काला, देवेश सोनी व यश ने सहयोग दिया।