संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर। विद्या भारती शिक्षा संस्थान जोधपुर प्रान्त द्वारा ऑनलाइन संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियेागिता आयोजित की गई। विद्या भारती जोधपुर प्रान्त के सचिव महेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र द्वारा प्रतिवर्ष संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच ऑफलाइन प्रतियोगिता होती है, परन्तु इस वर्ष कोविड-19 के कारण यह प्रतियोगिता ऑनलाइन की गई। उन्होंने कहा कि विश्व में प्रत्येक देश अपनी संस्कृति, परम्पराओं, जीवन मूल्यों, ज्ञान-विज्ञान एवं महापुरूषों के अनुभवों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भावी पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से सौंपने का प्रयास करता है। भारत की महान् आध्यात्मिक संस्कृति, श्रेष्ठ परम्पराएं, जीवन-मूल्य, महापुरूषों के आदर्श जीवन-चरित्र तथा यहाँ का ज्ञान-विज्ञान इस देश की ही नहीं विश्व की अमूल्य-निधि माने जाते हैं परन्तु वर्तमान शिक्षा पद्धति में अपनी इस अप्रतिम राष्ट्रीय निधि को भावी पीढ़ी को सौंपना तो दूर रहा, उससे परिचित कराने का कार्य भी नहीं हो पा रहा हैं परिणामत: राष्ट्रीय स्वाभिमान-शून्यता एवं विदेशी संस्कृति के अन्धानुकरण की प्रवृति छात्रों में बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
इसी कारण विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरूक्षेत्र द्वारा हमारे छात्रों को आधुनिक ज्ञान- विज्ञान के साथ अपनी महान् संस्कृति, गौरवपूर्ण इतिहास, महापुरूषों के जीवन-चरित्र, श्रेष्ठ राष्ट्रीय परम्पराओं का परिचय कराया जाए तो आज के निराशापूर्ण वातावरण में भी आशा की किरण उत्पन्न होकर विद्यार्थियों में अपेक्षित परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। विद्या भारती जोधपुर प्रान्त के प्रान्त निरीक्षक गंगाविष्णु बिश्नोई ने बताया कि जोधपुर प्रांत के 13 जिलों से कुल 42 भैया-बहिनों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्न मंच में तीन वर्गों में बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरूण वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रत्येक जिले के प्रत्येक वर्ग में की 3-3 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इससे पूर्व जिला स्तर पर प्रश्न मंच का आयोजन किया गया उसमें से विजेता टीम ने प्रान्त स्तर पर इस प्रश्न मंच में भाग लिया।
विद्या भारती जोधपुर प्रांत के संस्कृति बोध परियोजना के प्रमुख किशनाराम ने बताया कि प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम जालोर जिला, द्वितीय जैसलमेर जिला रहा। तरूण वर्ग में प्रथम पाली जिला एवं द्वितीय जालोर जिला इसी प्रकार किशोर वर्ग में प्रथम पाली जिला एवं द्वितीय जालोर जिला रहा। ऑनलाइन प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल, तकनीकी में मुकेश राखेचा, सवाईचन्द का सहयोग रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button