राममंदिर के निधि समर्पण अभियान ने पकड़ा जोर

सिरोही। अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान को नगर में सहयोग मिल रहा है। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत रामभक्तों द्ववारा बस्ती क्रमांक 12 में घर घर जाकर निधि सग्रह कर सहयोग लिया गया। राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दस, सौ व एक हजार के कूपन दिए गए। राम मंदिर निर्माण के लिए रसीद कटाकर राम मंदिर निर्माण में जनता ने सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही राम भक्त चुन्नीलाल वैष्णव के परिवार की ओर से राम भक्तों का स्वागत कर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर राम भक्त प्रदीपसिंह गोयल, किशनसिंह राठौड़, गोविंदसिंह डाबी, स्वरूपसिंह राठौड़, प्रदीपसिंह सिंदल, अशोक वैष्णव, दिनेश वैष्णव, जब्बरसिंह चौहान, बलवंत सिंह राठौड़ सहित आदि निधि सग्रह में जुटे हुए है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button