एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
जोधपुर। 3 राज गल्र्स बटालियन एनसीसी का पांच दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है। शिविर में बटालियन के कमांडिंग अॅाफिसर कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गरिमा चौहान, लेफिटनेन्ट हिना शर्मा एवं थर्ड अॅाफिसर सुमेरा खान एवं जीसीआई दशरथ कंवर के मार्गदर्शन में जोधपुर इंस्टीट्यूट अॅाफ डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी के साथ ऐश्वर्या कॅालेज और महिला पीजी कॅालेज की 75 गल्र्स कैडेट भाग ले रही है।
शिविर के प्रथम सत्र में कमाण्डिंग अॅाफिसर कर्नल चतुर्वेदी ने कैड्ेट्स लीडरशिप गुणों के बारे में जानकारियां दी तथा विभिन्न परिस्थितियों में गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 3 राज गल्र्स बटालियन के लेफ्टिनेंट गिरधारी लाल, नायब सूबेदार रामलाल, हवलदार देवेन्द्र सिंह, हवलदार सत्यप्रकाश द्वारा कैडेट्स को ड्रिल के अलावा 22 राइफल एण्ड पॅाइन्ट्स, मानचित्र एवं पारम्परिक संकेतों की पहचान, एनसीसी संगठन एवं उद्देश्य, सेना का इतिहास, क्षेत्र शिल्प आदि विषयों पर ट्रेनिंग देंगें।