आंगनवाडी संगठन की प्रेस वार्ता आज

सिरोही। राजस्थान आंगनवाडी कर्मचारी संगठन की प्रेसवार्ता 7 फरवरी को दोपहर दो बजे फौजदारों के मंदिर भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में आयोजित होगी। संगठन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  इंदुबाला चौहान ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर संपूर्ण भारतवर्ष में 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेसवार्ता में आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, सहयोगिनी, साथिनों की समस्याओं संकलित करके मांग पत्रों को भारत सरकार व राजस्थान सरकार के सक्षम रखा जाएगा। प्रेस वार्ता में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी, जिला मंत्री सुरेश कुमार प्रजापत, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपालसिंह राव, प्रदेश सह मंत्री श्रीमती आशा देवड़ा, जिला अध्यक्ष दशरथसिंह भाटी, राजस्थान आंगनवाडी कर्मचारी महासंघ की जिलाध्यक्ष फैंसी देवी, जिलामंत्री पुष्पा सोलंकी, उपाध्यक्ष राबिया बानो तथा आंगनवाडी की कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, सहयोगीन तथा साथिन संघ की प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button