जिले में 32 स्थानों पर 1183 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाया कोरोना रोधी टीका
पाली। जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत शुक्रवार को 32 स्थानों पर कोविड टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 1183 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना बचाव का टीका लगाया। सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि पाली जिले में 16 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना बचाव हेतु टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 32 स्थानों पर वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि पाली जिला मुख्यालय पर बांगड़ अस्पताल में बनाए गए वैक्सीन बूथ पर आयोजित सत्र में 92, मेडिकल काॅलेज पाली में 100, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पर 51 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना बचाव के लिए टीका लगाया गया।
इसी तरह बाली सीएचसी में 52, बेड़ा में 29, फालना-1 में 40, फालना-2 में 76, देसूरी में 46, नाडोल में 12, घाणेराव में 21, सादड़ी में 83, सीएचसी जैतारण में 36, निमाज में 20, रास में 13, खारची में 17, कंटालिया मे 19, सिरीयारी में 37, जोजावर में 24, रायपुर में 30, कुशालपुरा में 9, रानी में 46, खौड़ में 27, रोहट में 21, वायद में 18, बगड़ी नगर में 37, सोजतरोड में 36, चंडावल नगर में 13, सुमेरपुर में 61, तखतगढ़ में 30, कोसेलाव में 13, सांडेराव में 34 तथा उपजिला अस्पताल सोजत में 44 हैल्थ वर्करों ने कोरोना रोधी टीका लगाया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों ने आमजन को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद प्रेरणास्पद संदेश दिए है। कोरोना वायरस का टीका लगाने वाले लाभार्थियों को टीका लगाने के बाद जिला कलेक्टर अंशदीप एवं सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा द्वारा बधाई एवं शुभकामनाओं का संदेश पत्र भी दिया गया।