ब्राह्मण पार्षद सम्मान समारोह के बैनर का विमोचन
जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 24 जनवरी को दोपहर तीन बजे स्टील भवन में जोधपुर नगर निगम के दोनों बोर्ड में नवनिर्वाचित ब्राह्मण पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व महापौर घनश्याम ओझा तथा आईबीएफ के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने बैनर का विमोचन किया।
स अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश सारस्वत, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएम पुरोहित, प्रदेश महासचिव श्रवण त्रिवेदी, पार्षद राकेश कल्ला, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र पारीक विप्र फांउडेशन के प्रदेश महामंत्री कैलाश सारस्वत, नरेंद्र पारीक, महिला अध्यक्ष गायत्री उपाध्याय, अनुराधा प्रेरणा त्रिवेदी, समृद्धि, किरण, हर्षिता, रिनी, मनीषा, जयश्री चांडा, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
जिलााध्यक्ष राजेश सारस्वत ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित स्टील भवन मेंआयोजित होने वाले पार्षद सम्मान समारोह की अध्यक्षता जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीणचंद्र त्रिवेदी करेंगे। मुख्य अतिथि नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ तथा नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा होंगी। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रामेश्वर दाधीच तथा वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. नगेन्द्र शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम का गठन किया गया। राजकुमार शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।