आम सभा में बांटे पारितोषिक, किया सम्मान

जोधपुर। भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की आम सभा और पारितोषिक वितरण समारोह मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल में संपन्न हुआ।
परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेशचंद्र भूतड़ा ने बताया कि कोरोनाकाल के कारण गत वर्ष 2019-20 की द्वितीय आमसभा अब सम्भव हो पाई है। इस सभा में सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा द्वारा प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जिसमे उन्होंने वर्षभर के कार्यों का वर्णन किया। वित्त सचिव पुखराज फोफलिया ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय उध्बोधन में डॉ प्रभात माथुर ने परिषद द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों और परिषद की विभिन्न सत्र की गतिविधियों को बताया। केन्द्रीय सेवा समिति सदस्य अनिल गोयल ने राम मन्दिर निर्माण में सदन से अपने अपने सहयोग की अपील की। प्रान्तीय महासचिव जेपी शर्मा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष सीताराम राठी तथा प्रान्तीय वित्त सचिव रामकिशन भूतड़ा, जिला प्रमुख लोकेश मित्तल ने जोधपुर मुख्य शाखा को प्रान्त में श्रेष्ठ शाखा के फलस्वरुप प्रस्श्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही परिषद परिवार के बच्चों को विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर डॉ वर्षा कन्जानी, गौरव दवे, कीर्ति पारिक, रिशिता बल्दवा, अर्णव सिंघल, चारुल बंग, चेषटा बंग, आरुषि बूब, वेदा राठी, निकिता प्रजापत, अनय माथुर, अवनी भूतड़ा, श्लोक बिस्सा, आस्था माथुर को परितोषिक वितरण किया गया। परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिता में महेन्द्र सिंह, जीया राम, पारिजात खान, परवीना खान, ईश्वर चंद्र शर्मा, नीतू शर्मा और निखिल चौहान को प्रश्स्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नये सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कोरोना काल के दौरान परिषद सदस्यों किशन दास बिरला, नन्द लाल भाटी, दिनेश शर्मा, चान्द रतन मुथा, गोविंद डागा, ज्योति प्रकाश अरोड़ा, अजय माथुर और जसराज जोशी को कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया। मंच का संचालन प्रो विष्णु दत्त दवे ने किया। बालिका सप्ताह के उपलक्ष में अर्चना बिरला और शशि गोयल ने अपने विचार रखें।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button