कई स्थानों पर किया श्रमदान
जोधपुर। पर्यावरण व स्वच्छता अभियान के तहत रावण का चबूतरा मैदान, बरकतुल्लाह खान स्टेडियम व उम्मेद तालाब चौखा चौपासनी में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पब्लिक ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, नारायण सेवा संस्थान चूरू के शंकर लाल ऱाठी, प्रर्यावरण प्रेमी पुखराज जांगिड़ व अभिषेक शर्मा ने श्रमदान किया।
इस मौके पर रावण के चबूतरा मैदान में अभिषेक शर्मा, बरकतुल्लाह स्टेडियम में मॉर्निंग मित्र मण्डली टीम के राजेन्द्र मंगल, बॉलीबॉल खिलाडिय़ों व आनन्द व्यास, ओम राठी ने शंकरलाल राठी का माला पहनाकर स्वागत किया। शंकर लाल राठी ने देश भक्ति गीत सुनाए व आपसी भाईचारा प्रेम व देश भक्ति के विचार हेतु बातचीत साझा की। एडवोकेट विजय शर्मा ऩे श्रमदान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।