बच्चों में पुस्तकें एवं खाद्य सामग्री का वितरण
जोधपुर। सुंदर बालाजी स्थित कॉलोनी के बच्चों में पुस्तकें एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पार्षद, सर प्रताप महाविद्यालय लॉ कॉलेज एवं सर प्रताप स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरीश माथुर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में भाग्य उदय का एक अवसर प्राप्त होता हैं लेकिन जब वो व्यक्ति उसकी परवाह नहीं करता है तो वह उल्टे पैर लौट जाता हैं, और दुबारा वापस नही आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसायटी ने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाई है। ऐसे में बच्चों को शिक्षा ग्रहण कर अपनी जीवन संवारना चाहिए। इस मौके गिरीश माथुर ने 5100, मंजू मेवाड़ा ने 1100 व मोहम्मद रफीक पठान ने दो हजार रुपए भेंट किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गुलजार संस्था के अध्यक्ष हैदर अली, उपाध्यक्ष मो. सोहैल, सचिव लियाकत अली, अब्दुल हमीद, कोषाध्यक्ष जमील अहमद, प्रचार मंत्री मो इमरान, मेरुनिशा, हैदर रजा, मतीन खान, मो जावेद, तबस्सुम, चांद बीबी व प्रिया सिंह मौजूद थे। संचालन मंजू मेवाड़ा ने किया।