शिविर में बालिकाओं की जांच की
जोधपुर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जोधपुर द्वारा विश्व बालिका सप्ताह के उपलक्ष में राजकीय बालिका गृह मंडोर में बालिकाओं के लिए एक चिकित्सा शिविर नेत्र, दंत एवं सामान्य जांच का आयोजन किया गया।
परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि इस शिविर में डॉ. एसीएच माथुर, डॉ. रूपेंद्र पारीक और डॉ. रमेश दवे ने अपनी-अपनी सेवाएं दी। करीब 40 बालिकाओं और स्टाफ मेम्बर्स की इस शिविर में जांच की गई। अधीक्षक आसिमा पीरजादा ने बताया कि अध्यक्ष डॉ. प्रभात माथुर ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में बालिका गृह में उपस्थित सभी बालिकाओं को चरण पादुकाएं वितरित की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा, वित्तसचिव पुखराज फोफलिया, चान्द रतन मूथा ने सहयोग दिया। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जोधपुर द्वारा गत कई वर्षों से चिकित्सा शिविर का आयोजन बालिका गृह और नारी निकेतन में किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजित किया गया।