स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ
जोधपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय और क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े की शुरूआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने कहा कि पत्र सूचना कार्यलाय व क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।