महिला तथा रेलवे कुलियों का किया सम्मान
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन कार्यालय में सभा का आयोजन कर महिलाओं तथा रेलवे कुलियों का सम्मान किया गया। इसका संचालन आशा खीची द्वारा किया गया।
खीची ने बताया कि विरोध पखवाडे के तहत भगवान से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए कर्मचारियों की नई पेन्शन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेन्शन स्कीम को लागू करने की मांग की। सभा को विजया व्यास, जसबीर सिंह चौधरी, नरेन्द्र जीत सिंह, अशोक ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेनों के नाम पर किराया बढ़ाकर जनता पर आर्थिक भार डाला जा रहा है जबकि दूसरे साधन बसें इत्यादि लगातार चल रही है। वक्ताओं द्वारा ट्रेनों को पहले की तरह संचालित किए जाने की मांग की गई। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार तथा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने महिलाओं तथा कुलियों को तौलिये वितरित कर सम्मानित किया। सभा में रामनिवास चौधरी, मदनलाल बैरवा, अशोक सिंह मेड़तिया, अशोक शर्मा, कौशल कुमार, ललिता डागर, प्रीति, सृष्टि, खूशबु, साक्षी, सोनल, रूबी, दुर्गा चौहान, संगीता, कंचन, अनिल भाटी, ओमप्रकाश, महेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह मांगलिया, मगाराम आदि उपस्थित थे।