गौमाता का पूजन कर खिलाया हरा चारा तिल लड्डू व गुड़

सिरोही। सनातन धर्म के पवित्र त्यौहार मकर संक्रांति के अवसर पर श्री जगधणी गौशाला पाड़ीव में गौमाता और नंदी का पूजन किया गया। श्री जगधणी गौशाला सेवा संस्थान के महासचिव मोहनभाई देशप्रेमी ने बताया कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का महात्मय बहुत बडा है इस दिन गौ दान पुण्य कर पुण्य प्राप्ति को लेकर आज मकर संक्रांति के दिवस पर गौभक्त दिल खोल कर आगे आये है। गौशाला में शुभ मुहूर्त में पंडित सुरेश दवे द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन कर देश के लिए गौमाता से सुख समृद्धि और खुशहाली की मन्नत मांगी। गौमाता को चुनरी ओढ़ा कर हरा चारा, तिल के लड्डू व गुड़ खिलाया गया। गौभक्त भामाशाह मोहनलाल बदाजी सुथार की तरफ से एक टॉली हरा चारा, सुरेशभाई झीणाभाई प्रजापति अखापुरा की तरफ से एक टोली सूखा चारा एवं रणछोड़ मेघवाल की तरफ से चार पाकी हरा चारा गौवंशो को वितरण किया गया। गौभक्तों ने गौशाला में पहुंचकर गौमाता का दर्शन कर गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। गौभक्तों ने बढ़ चढ़कर इच्छा शक्ति से गौ दान किया। वहीं गांव में भोंपू लगाकर टेंपो घुमाया गया, जिसमें गौभक्तों ने गौ दान बढ़ चढ़कर दिया।  गौभक्त भामाशाह का किया स्वागत प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट प्रा.ली. के साइड इंचार्ज साहिबगंज रामपुर बिहार निवासी गौभक्त जयप्रकाश ने गौशाला में जमीन को समतल बनाने के लिए निशुल्क जेसीबी भेजकर सहयोग देने पर गौशाला कमेटी द्वारा उनका फुलहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश पुरोहित, सलाहकार कमेटी सदस्य एवं जिला पुलिस जवाबदेही कमेटी सदस्य प्रताप राम पुरोहित, गौभक्त अशोक पुरोहित मंडवारीया, सलाहकार कमेटी सदस्य रमेशभाई माली, जितेन्द्र पुरोहित, भोपाजी हीराराम देवासी, वचनसिंह बालेचा, प्रागाराम पुरोहित, भानाराम भील, भबूताराम सुथार, जितेंद्रसिंह दहिया, भबूताराम देवासी, जोराराम माली, सुभाष पुरोहित, मोहन सिंह, भावेश पुरोहित, सपना पुरोहित, दिलीपसिंह दहिया, दिनेश पुरोहित, कांतिलाल प्रजापत, राजूसिंह,अर्जुन दमामी, चौथाराम मेघवाल समेत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button