जिले के 12 स्थानों पर कोविड वेक्सिनेशन का ड्राय रन किया गया
पाली। सोलह जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोविड वैक्शिनेशन को लेकर बुधवार को जिले के 12 स्थानों पर कोविड वेक्सिनेशन का ड्राय रन किया गया। सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे है। इसी के तहत जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को जिले के एक मेडिकल काॅलेज, एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल काॅलेज पाली में, टैगोर नगर स्थित राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, सुमेरपुर ब्लाॅक के सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, रानी ब्लाॅक के खिंवाड़ा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, देसूरी ब्लाॅक के बागोल पीएचसी में, रोहट ब्लाॅक के जेतपुर पीएचसी में, सोजत के धाकड़ी पीएचसी में, पाली ब्लाॅक के डेण्डा पीएचसी में, जैतारण ब्लाॅक के बलून्दा पीएचसी में, बाली ब्लाॅक के मुण्डारा पीएचसी में, खारची ब्लाॅक के आउवा पीएचसी में तथा रायपुर ब्लाॅक के बर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राय रन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ड्राइ रन के दौरान संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों ने वैक्सीन के कोल्ड स्टोरेज से निकलकर वैक्सोनशन सेंटर तक पहुंचने, टीकाकरण स्थल पर क्राउड मैनेजमेंट, सोशियल डिस्टेसिंग की व्यवस्था, मास्क का प्रयोग, सेनिटाइजेशन से लेकर टीकाकरण का लाइव टेस्ट किया गया है। इस दौरान कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर में स्थापित तीनों कक्षों प्रतीक्षा कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष एवं ऑब्जरवेशन कक्षों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।