देवड़ा ने लगाया एक साथ छक्का और चौका
सिरोही। मानसिंह देवड़ा सिरोही जिला बार एसोसिएशन के कुल छठी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है और यह लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। छह बार में चार बार यह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और इस बार भी उनका निर्वाचन जिला बार एसोसिएशन में निर्विरोध अध्यक्ष पद पर हुआ है। देवड़ा 80 के दशक में संयम लोढ़ा के एनएसयूआई की अध्यक्षता में महासचिव के पद पर रहे तथा बाद में लोढ़ा की अध्यक्षता में जिला सिरोही के युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर उनकी कार्यकारिणी में रहे है। देवड़ा 1985 से 1988 तक सिरोही महाविद्यालय के लगातार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर भी रहे और 1988 से उन्होंने सहकारी राज नीति में कदम रखा तथा सिरोही ग्राम सेवा सहकारी समिति व 1992 में खाँबल सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष रहे हैं। बाद में 1998 में भूमि विकास बैंक सिरोही के वे निर्विरोध अध्यक्ष बने और उन्होंने राज्य भूमि विकास बैंक के निदेशक पद का चुनाव भी राज्य स्तर पर निर्विरोध प्राप्त किया। सन 1998 इनके अलावा जब भारतीय जनता पार्टी के दो और कांग्रेस के दो निदेशक निर्वाचित हुए, तब चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि कांग्रेस राज्य भूविकास बैंक का अध्यक्ष पद प्राप्त कर लेगी, किंतु तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत, सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी और संगठन के महासचिव ओम प्रकाश माथुर के कहने पर मानसिंह देवड़ा ने विषम परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया किंतु ऐसा कहा जाता है कि उनकी जॉइन करने में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक तरफा उम्मीदवारी दी गई थी, लेकिन 7 दिन में केंद्र सरकार के एक मंत्री के बीच में पड़ जाने से मानसिंह देवड़ा को भारतीय जनता पार्टी ने अपने वादे से मुकर कर दूसरे बीच में पड़ जाने से मानसिंह देवड़ा को भारतीय जनता पार्टी ने अपने वादे से मुकर कर दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया, जिससे मानसिंह देवड़ा का बाद में सक्रिय राजनीति से मोहभंग हो गया और उसके बाद उन्होंने कोई दल नहीं ज्वाइन किया। यद्यपि उन्होंने इस बार विधायक चुनाव में निर्दलीय विधायक लोढ़ा के प्रबल समर्थक और मुख्य कार्यकर्ता का कार्य किया। आज भी देवड़ा विश्व हिन्दू परिषद एवं आरएसएस के दक्षिणी राजस्थान के स्टैंडिंग काउंसिल है और राजनीति में लोढा गुट के माने जाते है।
राजस्थान में बार एसोसिएशन का बना रिकॉर्ड
सिरोही। सन 2021 के सिरोही जिला अभिभाषक संघ सिरोही के चुनाव निर्वाचन अधिकारी गोविंद राणा के निर्देशन में संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद हेतु मानसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष पद हेतु वीरेंद्र एम चौहान, सचिव पद हेतु राजेंद्र पुरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें सह सचिव पद हेतु दो नामांकन भरे गए। दोनों उम्मीदवार रामलाल राणा एवं राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच चुनाव संपन्न हुए जिसमें रामलाल राणा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को 30 मतों से हराया। बाद निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी गोविंद राणा ने समस्त पदाधिकारियों को अपने अपने पद का निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया। अभिभाषक मंडल के सदस्यों ने सभी विजेता उम्मीदवारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया, किंतु किसी तरह का कोई उत्सव या समारोह नहीं मनाया, क्योंकि बार एसोसिएशन के सदस्य धनाराम देवासी एवं जितेंद्र सिंह देवड़ा के घर पर शोक के कारण समारोह नहीं मनाया गया। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता एवं सिरोही के जाने माने कारोबारी परेश रावल की दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे अभिभाषक मंडल में शोक की लहर छा गई, जिस कारण किसी तरह की कोई खुशी अथवा उल्लास के साथ कोई विजय उत्सव नहीं मनाया गया एवं सादगी से कार्रवाई संपूर्ण की गई। अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा का यह छठा कार्यकाल है जिसमें से वे लगातार चौथी बार विजय घोषित हुए है जो जोकि बार एसोसिएशन राजस्थान का एक रिकॉर्ड है।