बैठक में इस साल के कार्यक्रम तय किए
जोधपुर। लाल बूंद जि़न्दगी रक्षक सेवा संस्थान की विशेष वार्षिक बैठक व नव वर्ष मिलन समारोह सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा में संस्थान मार्गदर्शक व महंत रामप्रसाद महाराज एवं संरक्षक डॉ नगेन्द्र शर्मा के सान्निध्य में हुआ।
लाल बूंद जि़न्दगी रक्षक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व सचिव रवि तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में पिछले वर्ष के सेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए कोविड काल की कठिनाइयों और अनुशासनों के बीच आगामी सेवा कार्यों के लिए विशेष योजना बनाई गई, जिसके तहत कोविड 19 जागरूकता अभियान, रक्तदान अभियान के माध्यम से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक कर रक्तदान को बढ़ावा देना, सडक़ सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देना, युवाओं में हेलमेट वितरण कर जागरूक करना, चिकित्सा शिविरों का आयोजन व युवाओं की सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने सहित अन्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कल्याणदास महाराज, सुमेरराम कछवाहा, ओमप्रकाश प्रजापत, भगीरथ जाखड़, मूलचंद गौड़, ढगलाराम सैनी, मनीष बागड़ी, सुनील सियाग, अनिल कच्छवाहा, नाथूराम गहलोत, केवल देवड़ा, संतोष गौड़, लिखमाराम पंवार, शुभम गौड़, सुरेंद्र नाथ गोविंद शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।