उम्मेद सागर तालाब परिसर में सफाई की
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब के स्वच्छ जल, स्वस्थ आज व कल के द्वितीय चरण में चौपासनी स्थित उम्मेद सागर तालाब परिसर में सफाई की गयी। क्लब के सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि सेवादारों द्वारा कचरे और मलबे को एक गड्ढे में एकत्रित किया गया। क्षेत्रीय पार्षद हेमलता परिहार ने सभी श्रमदान करने वालों के निस्वार्थ पर्यावरण प्रेमियों के कार्य को सराहा व एकत्रित कचरे को उठवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रूपम शर्मा, नरेंद्र सिंह सोढ़ा, प्रदीप वैष्णव, दिव्यांश जैन, विक्रम सिंह व भवानी प्रताप आदि लोग उपस्थित थे।