भाजपा के बनाए तीनों कृषि कानूनों से निजी कंपनी किसानों का शोषण करेगी
- जामोतरा में किसान संवाद का आयोजन
सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों से निजी कम्पनीयां किसानों का शोषण करेगी। उन्होंने कहा कि ये कानून भारतीय खाद्य व कृषि व्यवसाय पर बडे उद्योगपतियों को काबिज कर देंगे। इस कानूनो की संरचना उद्योगपतियों के हितो के अनुरूप की गई है। इनसे किसानों की मोलतौल करने की ताकत कमजोर हो जाएगी। लोढा किसान बचाओं, देश बचाओं अभियान के तहत सिरोही तहसील के जामोतरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु संशोधन के कारण बडी कम्पनीयों को कृषि जींसो के भंडारण की छूट मिल जाएगी, जिससे वे किसानों के साथ मनमानी करेेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट मंडी आने से सरकारी कृषि मंडिया खत्म हो जाएगी। इनमें काम करने वाले हमाल, मजदूर, मुनिम, आडतियें सब बेरोजगार हो जाएंगे। लोढा ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार के आते ही शांता कुमार समिति का गठन निजी क्षेत्र को कृषि व खाद्य में बढावा देने के मकसद से किया गया था। समिति ने भारतीय खाद्य निगम के स्थान पर निजी उद्यमी प्रतिभूति योजना की वकालत की, खाद्य सुरक्षा में लाभान्वित हो रहे परिवारों की संख्या 67 फीसदी से घटकर 40 फिसदी करने को कहा। इसलिए भारत सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नए लोगों के नाम नहीं जोड रही है।
लोढ़ा बोले भाजपा बताए कब होंगे वायदे पूरे
लोढा ने कहा कि भाजपा बताए कि प्रधानमंत्री ने 2014 में राष्ट्रीयकृत बैंकों व ग्रामीण बैंकों के किसानों के कर्जे भाजपा सरकार बनने पर माफ करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वायदा कब पूरा होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही सहकारी बैंकों के 20 हजार करोड के किसानों के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की वे तीनो कृषि कानून वापस ले। लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सहयोग से सिरोही जिला विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। दो माह के भीतर 330 करोड रुपए की लागत से सिरोही में बनने वाली सरकारी मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिलान्यास करेंगे। खेल स्टेडियम सिरोही का निर्माण भी शुरू होगा। क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित ग्रामीण क्षेत्र की सडकांे के निर्माण कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेन्द्र सांखला, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य हिम्मत सुथार, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह देवडा, बरलूट सरपंच भरत माली, पाडीव सरपंच देशाराम मेघवाल, जावाल सरपंच विक्रम राणा, भूतगांव सरपंच तीजादेवी, मनोरा सरपंच लक्ष्मीदेवी राजपुरोहित, वराडा तगाराम हिरागर, मण्डवारिया सरितादेवी मेघवाल, शान्तिलाल मेघवाल, देवाराम मेघवाल, शंकर पुरोहित, भीमाराम मेघवाल, कला रावल, मीरा रावल, रजनी मेघवाल, जसवन्तसिंह, तेजाराम, गोवाराम, नरेन्द्र पुरोहित, जोगाराम मेघवाल ने विचार व्यक्त किए। संचालन अनोपसिंह देवडा ने किया। कार्यक्रम में जीवाराम भोपाजी रेबारी, किशन देवासी, वक्ताराम देवासी, कानाराम देवासी, जीवाराम, हिराजी देवासी मनोरा, गोपाल देवासी मनोरा, देवाजी देवासी भी उपस्थित थे।