पौधा रोपण रस्म प्रत्येक कार्मिक अपनाए: चौधरी
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से पौधा रोपण रस्म का हिस्सा बने रामसिंह चोहान, शिवगंज उपखंड कार्यालय परिसर कार्मिक रामसिंह चौहान ने अपने 41 वे जन्मदिन पर उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी की उपस्थिति में पौधा रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। पौधा मिशन टीम के सदस्यों ने खड्डा व खाद्य पानी की व्यवस्था की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी ने कहा कि जन्मदिन व पुण्यतिथि तथा शादी समारोह पर पौधारोपण रस्म को प्रत्येक कार्मिक अपनाएगा। साथ ही उपखंड कार्यालय का प्रत्येक कार्मिक जन्मदिन पर 11 पौधा लगाने का संकल्प दिलवाया है। पूर्व में विनोद प्रजापत इस रस्म का शुभारंभ कर चुके हैं आमजन से अपील है एक व्यक्ति एक पौधा मिशन की पौधा रोपण रस्म का हिस्सा बने। पौधा मिशन उपाध्यक्ष राजेश कुमार मालवीया, पुरण कुमावत, उमेश गोयल ने पौधा रोपण रस्म, हर कार्यक्रम में अपनाओं के नारे लगवाए। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने इस अवसर कि जिसके भी जन्मदिन व पुण्यतिथि पर पौधा लगवाए जाएंगे उनकी समस्त प्रकार सारसंभाल की उसी व्यक्ति की होगी, तभी पर्यावरण संरक्षण का कार्य होगा। कार्यक्रम में उपखंड कार्यालय से उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी, शचींद्र शर्मा, शकील खान, विनोद प्रजापत, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, चम्पालाल खंडेलवाल, परबत सिंह राणावत, भुराराम चौहान, थाना राम, विक्रम सिंह, इशरीद खान, नरेंद्र विश्नोई, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार, सरदार चरणजीत सिंह, शंकर लाल चौहान, मदन माली, लीना गहलोत, प्रदीप सिंह व उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी व एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,उपाध्यक्ष राजेश कुमार मालवीया, पुरण कुमावत, जतीन चावरिया उपस्थित रहे।