अतीक सिद्दीकी जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त
जोधपुर। मानवाधिकार मार्गदर्शन समिति, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से मानवाधिकार मार्गदर्शन समिति जोधपुर के जिलाध्यक्ष कलीम खान (अली) कायमखानी ने 22 दिसम्बर को मानवाधिकार मार्गदर्शन समिति जोधपुर के जोधपुर जिला मीडिया प्रभारी पद पर गुलजारपुरा निवासी अतीक सिद्दीकी को मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर समिति की ओर से शुभकामना देते हुए समिति के उद्देश्यों एवं प्रावधानों का अक्षरश: पालना करने हेतु निर्देशित किया गया।