सेवा भारती समिति द्वारा बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ
जयन्तिलाल दाणा
सिरोही। सेवा भारती समिति द्वारा कालकाजी पाल के पास भीलवास बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ रेवा शंकर रावल प्रांत अध्यक्ष ग्राम स्वराज मंच, प्रभुराम देवासी जालौर विभाग मंत्री सेवा भारती तथा सौरव पुरोहित जिला कोषाध्यक्ष सेवा भारती के सानिध्य में मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेवा शंकर ने बालकों को स्वछता पूर्वक संस्कार केंद्र में नियमित आने का आग्रह किया। विभाग मंत्री प्रभुराम देवासी एवं कोषाध्यक्ष सौरव पुरोहित ने प्रार्थना एवं गीत का अभ्यास करवाया एवं जिले भर में संचालित सेवा भारती द्वारा किए जा रहे जरूरतमंद लोगों को सेवा भारती के कार्यों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रकल्प शिक्षिका संतोष राणा एवं बस्ती के गणमान्य लोग उपस्थित थे।