चिकित्सा अधिकारी समय पर निरीक्षण करे और सर्वे को अपडेट करे : जिला कलक्टर

जयन्तीलाल दाना
सिरोही। कृषि विभाग के सभागार (आत्मा) में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय व चिकित्सा अधिकारीयों ने भाग लिया जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिला कलक्टर ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को 12 सप्ताह के भीतर आंगनवाडी केन्द्रों व चिकित्सा संस्थान में पंजीकरण करने पर जोर दिया साथ ही पुकार कार्यक्रम की चिकित्सा अधिकारी समय समय पर निरीक्षण करे और सर्वे को अपडेट करते रहने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा संस्थान पर सरकारी संस्थागत प्रसव को बढावा देना एवं सरकारी योजना का लाभ दिलाना जैसे जननी शिशु सुरक्षा योजन का भुगतान शत प्रतिशत पूर्ण करवाना व सरकारी चिकित्सा संस्थान पर जन्म लेने वाली बालिका को राजश्री योजना का समय पर भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मोबाइल ओपीडी वैन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगो को फायदा पहुंचाने के बारे में निर्देशित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही की अर्जित उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ सभी चिकित्सा अधिकारीयों को सेक्टर मीटिंग आयोजन समय पर करने के निर्देश दिये साथ ही सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देश दिये।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता थरेजा, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. महेश गौतम, जिला प्रजजन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. पंकज सुथार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल माथुर, आईपीई ग्लोबल से डिविजनल कोऑर्डिनेटर डॉ.क्वीना मेहता तथा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग विभाग के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के अधिकारियों ने भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button