कांग्रेस की विफलताओं के दो साल,जनता बेहाल : खण्डेलवाल

जयन्तीलाल दाना

सिरोही। राजस्थान कांग्रेस सरकार के दो साल को कुशासन एवं वादाखिलाफी का काला अध्याय बताते हुए भाजपा सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार समेत सिरोही के निर्दलीय विधायक और उनके नुमाइंदे दो साल पूरा करने का जश्न मना रहे हैं किंतु जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है राज्य में आर्थिक प्रबंधन में विफल सरकार के शाषन मे ग्रामीण व शहरी विकास ठप्प पड़ा है।

राज्य गहलोत सरकार के दो वर्षों के शासन को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया में भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहां की अंतर्विरोध,अंतर्कलह की ये सरकार ना पार्टी चला पाई और न सरकार चला पा रही है। इनके नेताओं की आपसी खींचतान से इस सरकार की झोली में इन दो सालों में विफलताओं एवं वादाखिलाफी की लंबी फेहरिस्त बनी है। खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में अपने आप की पीठ थपथपाने वाले कांग्रेस नेताओं को प्रदेश के किसानों, युवाओं से की गई वादाखिलाफी का जवाब देना होगा। राज्य में महिलाओं के प्रति घोर असुरक्षा का माहौल, महिला उत्पीड़न की बढी घटनाएं, जनता को महंगे बिजली बिलों का करंट, 2.50 लाख संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का इंतजार सहित राज्य के 59 लाख किसान आज भी संपूर्ण कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं। खंडेलवाल ने बताया कि राज्य में बेरोजगारी की दर 14 प्रतिशत है ना बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है और ना ही लाखों भर्तियों की घोषणा व वादों को पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने आरोपो मे कहा राज्य के मतदाताओं ने पंचायत व निकाय चुनाव के हाल के परिणामों में कांग्रेस को नकार कर सरकार की विफलताओं पर मोहर लगा दी है आज जगह-जगह ग्रामीण व शहरी विकास ठप्प पड़ा है। आर्थिक प्रबंधन में विफल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार का खजाना खाली पड़ा है और विकास की बड़ी परियोजनाओं पर कोई काम नहीं हो रहा।

विधायक लोढ़ा ने जनता के साथ किया विश्वासघात : भाजपा

भाजपा सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने क्षेत्रीय विधायक लोढा पर चुनाव में अपने आप को निर्दलीय बताते हुए वोटरों के साथ सरासर धोखा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विधायक को बताना चाहिए कि सरकार पर आए संकट के दौरान पांच सितारा सहित फेयरमाउंट व सूर्यगढ़ होटल आदि में 34 दिनों तक जनता को अपने हाल पर छोड़ कर कैद रहे यह जनाब इसमें सिरोही जिले का कौनसा हित साध रहे थे ?

इनको यह भी बताना चाहिए कि टिकट कटने पर मीडिया के सामने गहलोत व कांग्रेस नेतृत्व को बुद्धि भ्रष्ट होने की उपमाओ से नवाजा वे अब उन्हें मंत्री पद पाने की लालसा में पसंद आ रहे हैं क्या ?
खंडेलवाल ने आरोपों में कहा कि निर्दलीय विधायक मंत्री बनने की चाहत में इतने अधिक समर्पित हो गए कि पिछले दिनों सरकार पर आए संकट में सुबह- शाम कांग्रेस के प्रवक्ता से एक कदम आगे मुखपत्र बने नजर क्यों आए? नगर अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक समेत कांग्रेस नेताओं द्वारा पिछले दिनों बागसिन टोल पर प्रदर्शन के साथ हवाई फायर की नौटंकी से क्या सिरोही जिला टोल फ्री करवा पाए। भाजपा ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्य व उपलब्धियों को अपने हिस्से में बताकर थोथी वाहवाही लेने के हथकंडे जनता सब जानती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button