विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के तहत वार्ड 57 के ईदगाह रोड स्थित सरदार दून पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पर सभी भागों के बीएलओ द्वारा विभिन्न आवेदन फार्म प्राप्त किए गए।
पार्षद प्रतिनिधि इलियास मोहम्मद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के तहत वार्ड 57 के बीएलओ शौकत अली लोहिया, नितेश शर्मा व रामराज कश्यप ने वार्ड 57 के सभी भागों से आने वाले मतदाताओं को पूर्ण सहयोग करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, अप्रवासी भारतीय के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6ए, मतदाता सूची में दर्ज नाम हटवाने के लिए फार्म 7, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म 8 व एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक भाग संख्या से दूसरे भाग संख्या में नाम स्थानांतरण के लिए फॉर्म 8 में सूचनाएं प्राप्त की। इलियास मोहम्मद ने कहा कि मतदान बूथ सरदार दून पब्लिक स्कूल का वार्ड 57 पार्षद परवीन अख्तर के साथ सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार व्यास व समाजसेवी हबीबुर्रहमान खिलजी ने अवलोकन किया और बीएलओ की कार्यप्रणाली के साथ आवेदन स्वयं बीएलओ द्वारा भरने व दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं को सहयोग करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button