नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल जावेद का किया सम्मान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर वार्ड नम्बर 43 के नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल जावेद का भारी मतों से विजयी होकर पार्षद बनने के उपलक्ष में सोसायटी परिसर में स्वागत सम्मान किया गया। गौरतलब है कि लोहारों का बास, हाथीराम का ओड़ा निवासी एवं जोधपुर के हज हाउस के जनरल सेक्रेट्री अब्दुल जब्बार के पुत्र अब्दुल जावेद एमकॉम बीएड है तथा यूथ कांग्रेस जोधपुर के सचिव भी है। वे समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहते हैं। अब्दुल जावेद के पिता हाजी अब्दुल जब्बार भी पूर्व में जोधपुर के नगर निगम के महापौर व उपमहापौर रह चुके है और पार्षद अब्दुल जावेद भी मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के अकाउंट व्याख्याता रहे है। सम्मान कार्यक्रम में सोसायटी के मोहम्मद अतीक सिद्दीकी, निसार मोहम्मद, मोहम्मद अमीन, अयाज अहमद, मोहम्मद सादिक फारूकी, जुगनू खान मेहर, यूसुफ अली चंदडीगर, फारूक खान, मोहम्मद फैसल, टीूप सुल्तान, शौकत बख्श मौजूद थे।