वरिष्ठ कांग्रेस नेता पटेल को श्रद्धांजलि दी
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजनैतिक सलाहकार व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष दानिश गनी फौजदार ने बताया कि नई सडक़ चौराहा के पास राजीव गांधी चौक पर दोपहर 4.30 से 5 बजे तक अहमद पटेल के निधन पर मौन शोक सभा व पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महापौर कुंती देवडा, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, अब्दुल गनी फौजदार, मयंक देवडा, मेहराज अंसारी, लियाकत अली रंगरेज, सलीम खान, मनीष लोढा, अल्ताफ खान, अकमुदीन खान सहित बडी संख्या में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेशाध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत ने अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पटेल जमीन से जुड़े संगठन के लिए समर्पित व हर समय उपलब्ध रहने वाले नेता थे। संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका को सदा याद किया जाएगा। चम्पावत ने पटेल के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन संगठन को समर्पित था।