सीआरपीएफ में यूनिटी रन सहित हुए कई कार्यक्रम

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 31 अक्टूबर तक पुलिस शहीद दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस से संबधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत 5 किलोमीटर यूनिटी रन का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्राचार्य सहित सभी कार्मिको ने भाग लिया तथा इस रनिंग के फिनिशिंग पॉइंट पर शहीदों के सम्मान में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें देश के शहीदों व राष्ट्रीय एकता से संबधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर प्राचार्य दलजीत सिंह ढिंढसा ने महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों में चल रहे 100 दिन के एक्शन प्लान के तहत कैम्प में चल रहे निर्माण कार्यो में लगे सभी वक्र्स को कोरोना बचाव से संबधितसभी उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 से संबधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी। इसके बाद प्राचार्य ने कैम्प में उपस्थित सभी वर्कर्स को खाने के पैकेट वितरित किए।
कार्यक्रम में प्राचार्य दलजीत सिंह ढिंढसा ने कहा कि देश के शहीदों का सम्मान करना व राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना बल के कार्मिको का कत्र्तव्य है। हम सब भी इन कत्र्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट मांगेराम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ बजरंगलाल कटारिया, सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार, हनुमान राम, गिरधारीलाल जाट, एसएम गिरीश चन्द्र यादव आदि ने भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button