कार रैली कल, पोस्टर का विमोचन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन की ओर से आमजन में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता पैदा करने, घर से निकलते ही मास्क पहनने व नो मास्क-नो एंट्री अभियान को प्रमोट करने के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे कार रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने किया। क्लब के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि कार रैली रेजीडेंसी रोड स्थित रोटरी ब्लड बैंक से रवाना होकर जलजोग चौराहा, बोम्बे मोटर, जालोरी गेट, सोजती गेट, कलेक्ट्रेट, पावटा सर्किल, सर्किट हाउस, रातानाडा तथा वीर दुर्गादास सर्किल होते हुए पुन: रोटरी ब्लड बैंक पहुंचकर सम्पन्न होगी। गर्ग ने बताया कि प्रत्येक कार में दो से अधिक सदस्य नहीं होंगे। पोस्टर विमोचन के मौके पर सचिव सौरभ राठी व कोषाध्यक्ष डॉ दीपकसिंह शेखावत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।