राज्य सरकार के सभी विभागों की प्रति माह होगी मॉनिटरिंग

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। सम्भागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने अपने कक्ष में राज्य सरकार के सभी विभागों के सम्भाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को अपने कार्मिको की कार्यालय में समय पर उपस्थिति और उनके द्वारा आमजन को दिए जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समस्त अस्पतालों, पशु चिकित्सालय, आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, कॉलेजों, ग्राम पंचायत आदि समस्त राजकीय संस्थानों और कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो व वहां पर आने वाले रोगियों बच्चों गर्भवती महिलाओं किसानों आदि समस्त आमजन को अपनी सेवाएं प्रदान करें। सम्भागीय आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों सें कहा कि सभी उच्च अधिकारी अपने कार्मिको की कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जोधपुर, पाली, बाड़मेर व जालोर जिले के भ्रमण व कार्यालयो के निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थिति के अनेक प्रकरण पाये गए व अनेक लोगो के कार्य लम्बित पाये, इसमें सुधार के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि कल पाली जिले के चिंगारी विद्यालय में 16 में से 11 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए थे और इस कारण प्रिंसिपल सहित सभी को चार्ज शीट एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को प्रवेश ने लापरवाही के लिए 17 सीसी का नोटिस जारी किया गया है इसी प्रकार जालौर जिले में संभागीय आयुक्त के भ्रमण व निरीक्षण के दौरान विभिन्न दलों द्वारा अनुपस्थित पाए गए 160 कार्मिकों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं और उनके कंट्रोलिंग अधिकारियों को पर्यवेक्षण लापरवाही के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्भागीय आयुक्त ने बैठक में कार्यालयो में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संभाग के अधिकारियों का उपस्थिति वाट्सअप ग्रुप बनाने व अतिरिक्त निदेशक पशुपालन डॉ चक्रधारी गौतम को नोडल अधिकारी बनाया। इस ग्रुप में राजपत्रित अधिकारी स्तर के समस्त कार्यालय व संस्थान प्रतिदिन अपनी उपस्थिति पंजिका की फोटो खींच कर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित उपस्थिति समय के 10 मिनट के अन्दर ग्रुप में भेजे व जो कार्मिक उपस्थित नही हो उनके नाम के आगे लाल पैन से क्रास लगाकर भेजा जावे व रजिस्टर का कोई कालम खाली नही हो।
सम्भागीय आयुक्त ने बैठक में कहा कि सभी कार्यालयों में कार्मिको के बाहर जाने के लिए मूवमेंट रजिस्टर संधारित किया जावे। उन्होंन कहा कि यदि किसी अस्पताल, आंगनवाड़ी केन्द्र, नगर पालिका या अन्य विभागों में अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बधित संस्थान, कार्यालयाध्यक्ष व पर्यवेक्षणीय अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलने व बंद होने का नियत समय कि जानकारी का बोर्ड पूर्ण विवरण के साथ कार्यलय के बाहर लगवाया जाना सुनिश्चित करावे े विद्यालय, अस्पताल, ग्राम पंचायत आदि कार्यालयों के बाहर बोर्ड पर स्टॉफ की सूची एवं उनके आगे प्रतिदिन उपस्थिति का अंकन किया जावे।
सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक विभाग की प्राथमिकता के अनुरूप एक्शन प्लान निर्धारित समयावधि में लागू करने के लिए एक्शन प्लान का समय निर्धारित करे व विभागीय प्राथमिकता की उपलब्धियों को मासिक रूप से अपडेट करे। संभागीय आयुक्त द्वारा सभी विभागों की प्रतिमाह मोनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में किसी भी राज्य काम के लिए किसी भी व्यक्ति से कोई रिश्वत नहीं ली जाए और कोई भ्रष्टाचार नहीं किया जाए। रसद, आबकारी, सहायता व परिवहन आदि विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित संभाग स्तरीय अधिकारी की जिम्मेदारी, उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button