प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के बाल काटे

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। संभाग के जैसलमेर जिले के खुहड़ी थाना इलाके में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक गांव के कुछ युवकों के हत्थे चढ़ गया। उन्होंने प्रेमी युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई की और हाथ-पांव बांध कर उसके बाल काट दिए। घटना का वीडियो मंगलवार शाम वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
बाड़मेर जिले के भाखरानी गांव का शैतानदान का जैसलमेर के खुहड़ी थाना अन्तर्गत एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग है। यह युवक उस लडक़ी से मिलने के लिए रविवार रात उसके गांव में गया था। उसने उसे फोन करके बुलाने की कोशिश की। इसी दौरान उसके गांव में पहुंचने की जानकारी लडक़ी के परिजन को हो गई। उन्होंने गांव के कुछ युवकों को भी इसकी जानकारी दे दी। गांव के युवक प्रेमी शैतान को पकडक़र एक स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की व उसके हाथ-पांव बांध कर कैंची से उसके बाल भी काट दिए। बताया जाता है कि लोकलाज व बदनामी के डर से किसी भी पक्ष ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई। मंगलवार शाम वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उप अधीक्षक श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button