मुस्लिम स्कूल के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर भाईजान की  याद में किया गया रक्तदान 

  •  76 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान सर सैयद अहमद खां को भी पेश की खि़राजे अक़ीदत

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर । मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी (भाईजान) की पहली यौम-ए-व़फात (पुण्यतिथि) पर कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दिजा हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने बताया कि इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मारवाड़ मुस्लिम सोसायटी, कौम नागौरी तेलियान और रहमतुल-लिल-आलमीन ब्लड कैम्पेन से जुड़े युवा सदस्यों एवं शब्बीर भाईजान से ख़ास सम्बन्ध रखने वाले कुल 76 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सोसायटी सीईओ मोहम्मद अतीक ने कहा कि मुस्लिम स्कूल से मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी तक के विकास में भाईजान के किये गये अनगिनत कार्यो को सोसायटी इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा। ब्लड कैम्प संयोजक फिरोज़ अहमद क़ाजी ने कहा कि यह रक्त ज़रूरतमंदों तथा कोविड-19 के दौर में रक्त की कमी से जुझ रहे मरीजों की सहायता के लिए हमेषा उपलब्ध रहेगा।  स्वर्गीय शब्बीर अहमद खिलजी के पुत्र शकील खिलजी ने बताया कि कोरोना से सम्बन्धित मरीजों के लिए रक्तदान शिविर के साथ ही हमारे परिवार की ओर से भाईजान की याद में मा़ई ख़दीजा हाॅस्पीटल को एक आक्सोमीटर कन्संटेटर की मशीन निःशुल्क भेंट की गईं। रक्तदान शिविर में पाली के मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मोहम्मद हकीम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सुवाल खिलजी, सूरसागर प्रत्याशी प्रोफेसर अय्यूब खान, कांग्रेस नेता रमेष गर्जुर, हैदर रजा, रिज़वान राजा, वसीम सय्यद, समाजसेवी हबीबुर्ररहमान खि़लजी, रौनक क़ाजी, शकील खिलजी, अनीस खिलजी, सुल्तान खिलजी, शहजाद खिलजी, मोहम्मद साजिद, उवैष खिलजी, सोसायटी सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक, मोहम्मद साबिर, अहमद अली शेख, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शफी डीसीबी, जितेन्द्र खत्री, मनीष माथुर, मुजीब अहमद काजी, मोहम्मद अमीन, इमरान खान पठान, शौकत बक्ष सहित शब्बीर भाईजान से ताअल्लुक रखने वाले कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।  अंत में अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जनक सर सैयद अहमद खान को भी उनकी 203वीें जन्म शताब्दी के अवसर पर खि़राजे अक़ीदत पेश की गई और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा देश में शैक्षिक विकास विशेषकर अल्पसंख्यक वर्ग के लिए किये गये उनके कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button