ईद मीलादुन्नबी 30 अक्टूबर को
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी मुफ्ती ए राजस्थान ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुवे ऐलान किया है कि 18 अक्टूबर रविवार को माहे रबीउल अव्वल का चाँद दिखाई देने पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 30 अक्टूबर शुक्रवार को ईद मीलादुन्नबी (बारा वफात) का पर्व अकीदत व एहतराम से मनाया जाएगा। दोनों धर्म गुरुओं ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि “कोविड-19“ के चलते सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए जष्ने आमदे रसूल अकीदत से मनाएं। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइष का मुबारक दिन आम मुसलमानों के लिए बरकत का सबब है। आपने दुनिया में आकर इंसानियत को जुल्मो सितम की अंधेरे से निकाला। इस मुबारक पर्व के मौके़ पर मुल्क में अमनो अमान के लिए दुआ करें। गरीब-मिस्कीनों को सदका व खैरात करें। खास कर कोविड 19 जैसी वैष्विक महामारी से आमजन की हिफाजत के लिए भी दुआ करें और हुजूर के बताए हुए तरीकों पर अमल करें।