पशुओं में नस्ल सुधार के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। पशु चिकिसा विश्वविद्यालय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा ऑनलाइन पशुपालक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। केन्द्र प्रभारी डॉ टीकमचन्द गोयल ने पशुपालकों को पशुओं में नस्ल सुधार के बारे में विस्तार से बताया। केन्द्र पर कार्यरत डॉ अमित चोटिया व डॉ महेन्द्रपाल पूनिया ने पशुपालकों को उचित नस्ल के पशु के चयन, उचित सांड का चयन आदि के बारे में विस्तृृत जानकारी दी और साथ ही कृृत्रिम गर्भाधान के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने नस्ल सुधार मेें इसकी उपयोगिता के बारे में भी बताया। इस प्रशिक्षण शिविर में 18 पशुपालकों ने भाग लिया।