राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजेश चौधरी प्रथम

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशाषी संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा हिंदी पखवाड़े के आयोजन के तहत राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस प्रतियोगिता में समस्त राजस्थान के संगठन के केन्द्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जिला युवा समन्वयक वर्ग में जोधपुर के राजेश चौधरी प्रथम व चित्तौडग़ढ़ की संतोष चौहान द्वितीय रही। इस अवसर पर राज्य निदेशक डॉ. भुवनेश जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग दैनिक कार्यालयी क्रियाकलापों में करके ही हम वास्तविकता में हिंदी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button