सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर बैठक की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में 4 अक्टूबर को होने वाली सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2020 के सुचारू आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 4 अक्टूबर को सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा दो पारीयो जिसमें प्रथम पारी साढ़े 9 से साढे ग्यारह व द्वितीय पारी ढाई बजे से सायं साढ़े 4 बजे आयोजित होगी। इसमें जोधपुर जिले में लगभग साढ़े 7 हजार अभ्यर्थी 24 परीक्षा उपकेन्द्रो पर परीक्षा देंगे। उन्होंने कोविड 19 गाइडलाइन की शत प्रतिशत पालना के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सेनेटाइजर की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए तथा इसके साथ प्रत्येक अभ्यर्थी को थर्मल स्केनिंग के बाद व मास्क सहित ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दे व परीक्षार्थी झुंड में खड़े न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर सम्बन्धित पुलिस थाना से समुचित पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।
जिला कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थी का समय महत्वपूर्ण है इसलिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी को गम्भीरता से लेते हुए यह अति महत्वपूर्ण परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करवानी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर बिजली व पेयजल की सुविधा सुचारू रूप से होनी चाहिए।
जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अपर जिला कलक्टर शहर जोधपुर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नम्बर 0291-2650316 है। नियंत्रण कक्ष में अधिकरी एवं कर्मचारी प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे व दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक दो पारियों में कार्यरत रहेंगे। बैठक में एडीएम सिटी सीमा कविया, वैन्यु सुपरवाइजर सहित असिस्टेन्ट सुपरवाइजर उपस्थित थे।