शहर के विकास व सौन्दर्यकरण कार्यों की समीक्षा की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने अपने कक्ष में जोधपुर शहर के विकास व सौन्दर्यकरण के संबंध में चल रहे कार्य व नवीन प्रस्तावों की जेडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। संभागीय आयुक्त ने जेडीए द्वारा जोधपुर शहर में प्रगतिरत कार्य नया तालाब, जोजरी नदी के पास तीन एसटीवी कार्य, जोजरी नदी रिवर फ्रंट का कार्य, घोडा घाटी से मेहरानगढ तक सडक निर्माण कार्य, कालयाना के चारों ओर सडक़ निर्माण व पाल रोड निर्माण कार्य के प्रस्तावों पर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने नगर निगम द्वारा जोधपुर शहर में करवाये जा रहे विकास कार्यो में वर्षा जल भराव सुधार कार्य, विश्वविद्यालय नया परिसर से डीएमआरसी, आफरी होकर जोजरी तक नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट राष्ट्रीय परियोजना, बासनी बेंदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लंाट, बाईजी तालाब सौन्दर्यकरण व जीर्णोद्वार, गंगलाव तालाब का सौन्दर्यकरण व जीर्णोद्वार, ओपन एयर जिम, झूले लगाने के कार्य की समीक्षा की व नगर निगम की नवीन योजनाएं जिसमें शहर की पुरानी सीवर लाइनों का जीर्णोद्वार, ट्रंक सीवर जीर्णोद्वार, ड्रेनेज कार्य, सडक़ नवीनीकरण कार्य, पचेटिया पहाडी पर हेरिजेट क्षेत्र विकसित करने, कल्चरल वॅाक पाइन्ट, घंटाघर में हेरिटेज एवं सौन्दर्यकरण कार्य, नई सडक़ पार्किंग कार्य पर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उम्मेद अस्पताल में नवीन ओपीडी, एमजीएच में नवीन ओपीडी, कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय में संक्रामक रोग संस्थान को उच्च स्तरीय अनुसंधान केन्द्र के रूप में विकसित करने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की व महात्मा गांधी, मथुरादास माथुर, उम्मेद, कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय व डॉ. एसएन मेडिकल कॅालेज, एमजीएच भवन, मेडिकल कॅालेज व सम्बन्ध चिकित्सालयों में सामान्य मरम्मत कार्य, पावटा जिला चिकित्साालय में करवाये जाने वाले नवीन कार्यो के प्रस्तावों पर चर्चा की।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में कहा कि सडक़ों के सृदृढीकरण व विकास के लिए जहंा संभव हो वहा 2 लेन को 4 लेन में, 4 लेन को 6 लेन में बदलने, सर्विसलेन विकसित करने व फुटपाथ निर्माण कार्य के भी प्रस्ताव तैयार करावे। उन्होंने कहा कि शहर के चौराहों, सर्कलों को विकसित करने व यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए इंजिनियरिंग कार्य, साइनबोर्ड, ट्रेफिक लाईट के कार्य भी कराने के प्रस्ताव तैयार करावें। बैठक में जेडीए आयुक्त मेघराजसिंह रतनू, अधीक्षण अभियंता सुखराम चौधरी, एलआर विश्नोई, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सम्पत मेघवाल व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी एस चौहान उपस्थित थे।