गाईडलाईन का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया

सेवा भारती समाचार

पाली। कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए ‘‘नो मास्क नो एण्ट्री’’ अभियान के तहत रविवार को पाली शहर के मुख्य स्थानों पर उपखण्ड अधिकारी उत्सव कौशल ने सार्वजनिक स्थानों पर स्टीकर लगाकर लोगों को कोरोना से सतर्क रहने संबंधी गाईडलाईन की पालना करने को कहा साथ ही गाईडलाईन का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया।
उपखण्ड अधिकारी कौशल ने सुरजपोल चैराहे से मुख्य बाजार की और पैदल जाकर दुकानों व सार्वजनिक स्थनों पर नो मास्क नो एण्ट्री के पोस्टर, चस्पा करवाऐं। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज, नायब तहसीलदार बाबुलाल, नगर परिषद व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कौशल ने आमजन से अपील की है कि किसी ऐसे व्यक्ति को दुकान, आॅफिस या संस्थान में प्रवेश न दे जिसने मास्क नहीं पहना हो। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि मास्क लगाकर हम संक्रमण की चैन को तोड़ सकते है। मास्क संक्रमण के खतरे व रफ्तार को कम करने में सहायक है। उन्होंने आमजन को मास्क लगाने, खुले में न थुकने, दो गज की दूरी रखने, बार-बार हाथ धोने व सेनेटाईज करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोविड़ 19 के संबंध में सरकार द्वारा प्रकाशित की गई जागरूकता प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button