फिल्म नकारा निकम्मा का भाग-2 भी जल्द: शेखावत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर का पत्र जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लगता है मुख्यमंत्री द्वारा कृत फिल्म नकारा निकम्मा का भाग-2 भी जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। दरअसल कुन्दनपुर ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है। पत्र का विषय है, प्रदेश के प्रभारी मंत्रियों का जिला बदलने के साथ ही आपके मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार की गंगा बहाने वाले भ्रष्ट मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करने के बाबत। पत्र में लिखा है, समाचार पत्रों में पढ़ा है कि आपने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया है। इसका कितना लाभ होगा, उसको परखने में समय लगेगा। आवश्यकता तो यह है कि आपके मंत्रिमंडल में सबसे भ्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश भिजवाने के लिए कृपया बर्खास्त करें। एक बार पहले मुख्यमंत्री रहते आप उनको हटा चुके हैं। यह मंत्री भ्रष्टाचार के माफिया हैं। इनका नाम लिखना आवश्यक नहीं समझता हूं। गंदगी की बदबू नजदीक के लोगों को ज्यादा दुर्गंध देती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button