टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अर्बन क्रूजर लॉन्च की

सेवा भारती समाचार

जोधपुर।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज अपना सबसे नया एसयूवी पेश किया। पूरी तरह नई टोयोटा अर्बन क्रूजर इस वर्ग में अपनी पेशकश को दुरुस्त करेगी और युवा ग्राहकों की बढ़ती संख्या की जरूरतें पूरी करेगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर वैश्विक टोयोटा-सुजुकी गठजोड़ के तहत भारत में पेश किया जाने वाला दूसरा मॉडल है। इससे पहले प्रीमियम हैचबैक टोयोटा ग्लांजा पेश की गई थी जिसे खूब पंसद किया गया और बेहद सफल रही। टीकेएम के प्रबंध निदेशक मसाकाजु योशीमुरा ने बताया कि अर्बन क्रूजर को आज के यंग अचीवर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कुछ करना चाहते हैं और इस अवधारणा में विश्वास करते हैं कि सम्मान की बात अलग है बहुप्रतीक्षित कौमपैक्ट एसयूवी को आज एक आयोजन के दौरान पेश किया गया। इस मौकै पर टीकेएम के प्रबंध निदेशक मसाकाजु योशिमुरा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड सर्विस नवीन सोनी और सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट तदाशी असाजुमा भी मौजूद थे। इस मौके पर यूथ आईकॉन लोकप्रिय भारतीय सुपरस्टार और गायक आयुष्मान खुराना विशेष सम्मानित अतिथि थे। उन्होंने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लांच के मौके पर मौजूद लोगों को प्रेरित करने वाली अपनी कहानी बताई कि कैसे वे रेडियो जॉकी से सफल एक्टर बने। टीकेएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड सर्विस नवीन सोनी ने बताया कि पूरी तरह नई अर्बन क्रूजर में एक नया शक्तिशाली के सीरिज का इंजन होगा। यह 1.5 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है और मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) तथा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (एटी) के विकल्पों में उपलब्ध होगा। इनसे क्रम से 17.03 किमीप्रति लीटर और 18.76 किमीप्रति लीटर की धन कुशलता हासिल होगी। कौमपैक्ट एसयूवी में उच्च स्तर की तमाम खासियतें होंगी जिसे आज ग्राहक अपनी कार में चाहते हैं। इसके अलावा यह युवाओं को टोयोटा एसयूवी परिवार में जल्दी प्रवेश देता है और बिक्री व बिक्री के बाद के टोयोटा के मशहूर वैश्विक मानकों के साथ मिलता है। हमेशा की तरह टोयोटा के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है-अर्बन क्रूजर डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, उन्नत बॉडी संरचना, इलेक्ट्रोक्रोमिक आईआरवीएम, हिल होल्ड कंट्रोल, ऑडियो में डिसप्ले के साथ रीवर्स पार्किंग कैमरा और आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड सीट रेसट्रेन्ट सिस्टम के साथ मिलता है। टोयोटा अर्बन क्रूजर के लिए बुकिंग चालू है। ग्राहक ऑनलाइन कार बुक कर सकते हैं या अपने नजदीक के टोयोटा डीलरशिप में आइए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button