पंचायत चुनाव : चार चरणों में होगी वोटिंग, आचार संहिता लागू

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोविड-19 महामारी के बीच आशंका थी कि राजस्थान में ग्राम पंचायत चुनाव हो पाएंगे या नहीं, लेकिन अब चुनाव आयोग ने तस्वीर साफ कर दी है। चुनाव आयोग ने चार चरण में होने वाले इन चुनावों के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। कुल मिलाकर 3848 पदों पर पंच और सरपंच का चुनाव होना है। 28 सितंबर 2020 को पहले चरण का मतदान होगा। इसके बाद के तीन चरणों के लिए 4 अक्टूर 2020, 6 अक्टूबर 2020 और 10 अक्टूबर 2020 की तारीख तय की गई है। चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार सहिता लागू कर दी गई है।
पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक, राजस्थान में ये पंचायत चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से इन्हें टाल दिया गया था। फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा । इस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव का समय 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। अब चुनाव की घोषणा कर दी गई है। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को 1100 से घटाकर 900 कर दी गई है। इसके अनुसार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है। मतदान का समय अब सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक रखा गया है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालना करवाते हुए मतदान करवाया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button