प्रोफेसर एसके सिंह ने पदभार संभाला
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी संकाय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर एसके सिंह ने अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। इस दौरान संकाय के शिक्षक एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। प्रोफेसर सिंह को प्रोफेसर सुनील शर्मा के स्थान पर विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से पद संभाला। बाद में सभी शिक्षकों ने उनको फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अंत में प्रो सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।